{"_id":"683530f257f5b95a54059f9a","slug":"video-fight-between-two-parties-in-front-of-the-police-commissioners-residence-in-ludhiana-2025-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में पुलिस कमिश्नर आवास के सामने दो पक्षों में हुई लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में पुलिस कमिश्नर आवास के सामने दो पक्षों में हुई लड़ाई
लुधियाना में दो कारों की मामूली टक्कर होने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से मारपीट करते हुए इनोवा कार तोड़ दी। वारदात सोमवार रात 10:45 पर पवेलियन मॉल नजदीक पुलिस कमिश्नर आवास के बिल्कुल सामने हुई है। आरोप है कि वारदात के समय पुलिस कमिश्नर आवास पर तैनात पुलिसकर्मी मारपीट होती देख रहे थे।लेकिन कोई मदद के लिए नही आया। जानकारी देते हुए पीड़ित सौरभ ने बताया कि उनके परिजन डीएमसी अस्पताल में एडमिट है। वह उन्हीं के लिए खाना लेने के लिए अस्पताल से अपने घर की तरफ जा रहा था। जब वह पुलिस कमिश्नर आवास के पास पहुंचे तभी पीछे से एक कार ने उनकी इनोवा को टक्कर मार दी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस बाजी हुई तो दूसरे पक्ष ने उन पर हमला करते हुए उनकी कार को तोड़ दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।