Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Congress stages massive protest in Manendragarh and gheraoing Collector office
{"_id":"696e25f4395fae8ab00f4fe5","slug":"video-congress-stages-massive-protest-in-manendragarh-and-gheraoing-collector-office-2026-01-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मनेन्द्रगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय का किया घेराव, सांसद ज्योत्सना महंत भी शामिल हुईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मनेन्द्रगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय का किया घेराव, सांसद ज्योत्सना महंत भी शामिल हुईं
जिला कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय का व्यापक घेराव किया। इस प्रदर्शन में कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत भी शामिल हुईं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा को समाप्त करने, किसानों को परेशान करने, अतिक्रमण के नाम पर घरों को तोड़ने की तानाशाही, खोंगापानी में विद्युत कटौती और चिरिमिरी में दूषित पानी से हुई मौतों जैसी समस्याओं के विरोध में आवाज उठाई।
घेराव कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर कार्यालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कलेक्ट्रेट परिसर को चारों तरफ से बेरिकेटिंग कर सील कर दिया गया था ताकि प्रदर्शनकारी अंदर न जा सकें। इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक गुलाब कमरों, पूर्व विधायक विनय जायसवाल और पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव सहित कई जनप्रतिनिधि और कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।