Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
people were intimidated by ordering things from Amazon in Sakti district
{"_id":"68a81fbfb0a369f9980cf837","slug":"video-people-were-intimidated-by-ordering-things-from-amazon-in-sakti-district-2025-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सक्ती जिले में अमेजन से मंगाकर लोगों लोगों को डराया, चाकू और तलवार के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्ती जिले में अमेजन से मंगाकर लोगों लोगों को डराया, चाकू और तलवार के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल
सक्ती जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित हथियारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से चाकू और तलवार बरामद किया गया है। आरोपी ने अमेजन से चाकू मंगाया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दशहरा मैदान मुख्य मार्ग गेट के पास एक युवक चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी खिलेश्वर यादव उर्फ खूबी (19 वर्ष) को पकड़ लिया। उसके कब्जे से प्रतिबंधित चाकू बरामद कर अपराध क्रमांक 177/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने कलमी नहर के पास एक युवक को तलवार लेकर लोगों को डराते-धमकाते हुए पकड़ा। आरोपी की पहचान यशवंत चौहान (22 वर्ष) निवासी नवागांव के रूप में हुई। उसके पास से तलवार जब्त कर अपराध क्रमांक 178/2025 दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर 21 अगस्त को जेल भेजा गया। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी युवकों ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेज़न इंडिया से प्रतिबंधित चाकू और हथियार खरीदे थे। पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों पर सतत नजर रखी जा रही है और जिले के सभी थाना क्षेत्रों में इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।