राजनांदगांव में शहर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में अस्मिता हॉकी लीग वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन आज से किया जा रहा हैं,इसमें चार टीमे हिस्सा ले रही हैं,जिसमें खिलाड़ी बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं,ग्रास रूट लेवल पर खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं,यहां बड़ी संख्या में हॉकी खिलाड़ी कोच इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं।
राजनांदगांव शहर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में अस्मिता हॉकी लीग वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन आज से किया जा रहा हैं,यह प्रतियोगिता 30 मार्च तक चलेगी,वहीं इसको लेकर छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि भारत सरकार के खेल मंत्रालय खेलो इंडिया सांई हॉकी इंडिया के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा यह अस्मिता हॉकी लीग का आयोजन किया जा रहा हैं,यह प्रतियोगिता वेस्ट जोन पर की हैं,जिसमें चार टीम में आई हैं,जिसमें महाराष्ट्र,मध्य प्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ की टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं,जिसमें दो टीम क्वालीफाई करके फाइनल मैच खेलेंगे,जो 30 तारीख को आयोजित होगा,इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रास रूट लेवल पर खिलाड़ियों को बढ़ावा देना है और खासकर बालिका हॉकी को इस उद्देश्य को लेकर यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं,इसी उद्देश्य से साल में 4 से 5 बार प्रतियोगिता आयोजित की जाती हैं,बहुत अच्छा प्लेटफार्म बालिका हॉकी को इस आयोजन से मिलता है और बड़ी संख्या में खिलाड़ी इसमें शामिल होते हैं।

.- फोटो : credit
.- फोटो : credit