कोंडागांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मांझीआठगांव के पास तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी पलट गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो में कुल 7 लोग सवार थे, जो बस्तर जिले के बकावंड क्षेत्र के निवासी हैं। हादसे के दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, अन्य 4 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाने में मदद की। गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन चालक का नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना के पीछे अन्य कोई कारण तो नहीं है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।