{"_id":"69c8d7a4fecb91fda90e6902","slug":"video-muzaffarnagar-farmers-traders-and-health-workers-honoured-at-amar-ujala-gaon-mahotsav-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: अमर उजाला गांव महोत्सव में किसानों, स्वास्थ्यकर्मियों व व्यापारियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: अमर उजाला गांव महोत्सव में किसानों, स्वास्थ्यकर्मियों व व्यापारियों का सम्मान
मुजफ्फरनगर में अमर उजाला गांव महोत्सव के अंतिम दिन किसानों, स्वास्थ्यकर्मियों, व्यापारियों, पुलिसकर्मियों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि गांवों की समृद्धि से ही देश की वास्तविक तरक्की संभव है और सरकार भी गांवों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। वहीं नन्हें कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
रुड़की रोड स्थित वसुंधरा कॉम्पलेक्स में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों ने परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉल का अवलोकन कर उत्पादों की जानकारी ली। इस दौरान स्टॉल संचालकों को भी सम्मानित किया गया। मंच से विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।