{"_id":"6a31a8dcfffbfb6b5c0101ad","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1008-173700-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जंगल में चारा लेने गए छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जंगल में चारा लेने गए छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छपार। सुबह जंगल में चारा लेने गए युवक का शव पॉपुलर के पेड़ पर लटका मिला। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका। वह बरला डिग्री काॅलेज में बीए का छात्र था।
गांव बरला निवासी 19 वर्षीय वंश मंगलवार को सुबह सात बजे जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गया था। करीब 10 बजे गांव का ही किसान अपने ईख के खेत में दवाई छिड़कने गया तो उसे खेत के बराबर में सुशील त्यागी के पाॅपुलर के बाग में एक युवक का शव पेड़ पर लटका दिखाई दिया। उसने गांव के ही बिंदु त्यागी को फोन करके बताया तो वह मौके पर पहुंचा। शव की पहचान कर युवक के पिता को फोन से सूचना दी। सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे और शव को नीचे उतारकर घर ले आए। उसके बाद सूचना पर पुलिस ने घर पहुंचकर शव को मोर्चरी में भेज दिया।
मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक के साथ किसी तरह की कोई बात नहीं हुई। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और बरला डिग्री कालेज में बीए का छात्र था। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक का पिता प्रदीप एक टेंट की दुकान पर नौकरी करता है। सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी का कहना है कि पुलिस ने शव मोर्चरी के लिए भेज दिया है। जांच के बाद ही हत्या या आत्महत्या का पता चल सकेगा। संवाद