{"_id":"6a31a8a80d2b88a8f101681b","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-173680-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गंगनहर से मिला लापता अजहद का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गंगनहर से मिला लापता अजहद का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खतौली। चार दिन पूर्व लापता हुआ मोहम्मद अजहद (15) का शव रतनपुरी क्षेत्र के गांव रायपुर नंगली के निकट खलासी नहर पुल के नीचे अटका मिला। पुलिस मौके पहुंची। परिजनों ने शव की पहचान की। सीओ रुपाली रॉय चौधरी का कहना है सीसीटीवी फुटेज में वह नहर से लौटता दिख रहा। पुलिस जांच कर रही है कि किशोर दोबारा गंगनहर तक कैसे पहुंचा। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।
खतौली के मोहल्ला सिद्दीक नगर निवासी वकील अहमद ने बताया कि उसका पुत्र अजहद 12 जून को घर से शाम करीब चार बजे निकला था, इसके बाद वापस नहीं लौटा। थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस तथा परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में वह गंगनहर से नहा कर आता हुआ दिखाई दिया था। मंगलवार को रतनपुरी क्षेत्र में गांव रायपुर नंगली के निकट खलासी नहर पुल के नीचे राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
शव मिलने की जानकारी मिलने पर अजहद के परिजनों के साथ मोहल्ले के काफी लोग भी पहुंच गए। वकील अहमद ने शव की पहचान अपने पुत्र के रूप में की। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। किशोर की मौत से परिजनों में शोक छाया हुआ है। सीओ रुपाली रॉय चौधरी का कहना है कि इस मामले में पहले ही थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी।