सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   court news

Muzaffarnagar News: रॉकी की हत्या में आरोपी निशा ने मांगी जमानत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
court news
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी की हत्या के मामले में आरोपी बनाई गई सौतेले बेटे की पत्नी निशा ने सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की है। प्रार्थनापत्र पर सुनवाई के लिए 25 जून नियत की गई।

विकसित उर्फ रॉकी को उसकी पत्नी रेणू 18 मई को बेहड़ा अस्सा से अपने साथ ऋषिकेश जाने की बात कहते हुए कार में लेकर गई थी। इसके बाद रॉकी वापस नहीं लौटा। परिजनों ने 25 मई को सिखेड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के बाद 30 मई को पत्नी, उसके सौतेले बेटे बादल और पुत्रवधू निशा के खिलाफ हत्या के इरादे से अपहरण करने का मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में सौतेले बेटे बादल, उसके साथ मलपुरा निवासी मोंटी त्यागी, कादीपुर निवासी शुभम और पत्नी रेणू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed