{"_id":"6a31a8302318d8e6570b8c4d","slug":"political-news-muzaffarnagar-news-c-14-1-mrt1062-1219251-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: उमा भारती का बीपी बढ़ा, पैरों में सूजन, संधावली में प्राथमिक उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: उमा भारती का बीपी बढ़ा, पैरों में सूजन, संधावली में प्राथमिक उपचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से दिल्ली लौटते समय पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की मंसूरपुर थाना क्षेत्र के संधावली में तबीयत बिगड़ गई। उनकी गाड़ी को पेट्रोल पंप पर रोका गया। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंचे और प्राथमिक उपचार कराया। उन्होंने बताया कि बीपी बढ़कर 164 तक पहुंच गया था। पैरो में सूजन भी आ गई थी। उपचार के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
मंगलवार दोपहर के समय साध्वी गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली जा रही थीं। छपार क्षेत्र में पहुंचते ही उन्हें परेशानी महसूस हुई। पुलिस एस्कॉर्ट के माध्यम से कंट्रोल रूम में जानकारी दी गई। सुरक्षा के बीच संधावली बाईपास स्थित पेट्रोल पंप पर उनका काफिला करीब 15 मिनट रोका गया। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के बाद प्राथमिक उपचार दिया गया।
सीएमओ एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद वह काफिले के साथ चली गई। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव का कहना है कि तबीयत खराब होने की वजह से पूर्व मंत्री की गाड़ी कुछ देर के लिए संधावली के पास रुक गई थी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने बताया कि पूर्व मंत्री के आने की जानकारी नहीं मिली।