{"_id":"69c8d7a8a4010c1de10d8b31","slug":"video-mda-demolishes-illegal-constructions-spread-over-11500-sq-meter-in-muzaffarnagar-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: 11500 वर्ग मीटर में अवैध निर्माण पर चला एमडीए का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: 11500 वर्ग मीटर में अवैध निर्माण पर चला एमडीए का बुलडोजर
मुजफ्फरनगर में एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना के निर्देश पर विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाते हुए करीब 11,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में किए गए निर्माण को ध्वस्त करा दिया।
एमडीए के अवर अभियंता भरत पाल ने बताया कि विकास प्राधिकरण जोन-2 में अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जानसठ रोड स्थित शेरनगर क्षेत्र में मुकम्मिल द्वारा करीब 2500 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध निर्माण कराया गया था।
इसके अलावा नई मंडी जानसठ रोड पर मैट्रो कुर्सी गोदाम के बराबर में अवैध कॉलोनाइजर रघुराज लाला द्वारा लगभग 9000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध प्लॉटिंग की गई थी, जिसे विकास प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त कर दिया।
अधिकारियों के अनुसार इन अवैध निर्माणों के खिलाफ पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे और चालानी कार्रवाई के बाद ध्वस्तीकरण के आदेश भी दिए गए थे। बावजूद इसके भू-स्वामियों द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए निर्माण ध्वस्त करा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।