Hindi News
›
Video
›
City & states
›
Roads in Jheeram Valley on route from Sukma to Jagdalpur were submerged in water
{"_id":"68ad4a6604b8476ee6034dbd","slug":"video-roads-in-jheeram-valley-on-route-from-sukma-to-jagdalpur-were-submerged-in-water-2025-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"झीरम घाटी की सड़कें बनी दरिया: वायरल वीडियो में गाड़ी बहने का दावा, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झीरम घाटी की सड़कें बनी दरिया: वायरल वीडियो में गाड़ी बहने का दावा, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
लगातार हो रही बारिश का असर अब सुकमा जिले में साफ दिखने लगा है। सुकमा से जगदलपुर जाने वाले मार्ग पर झीरम घाटी के पास पानी का तेज बहाव सड़क के ऊपर से बह रहा है। इस वजह से यातायात प्रभावित हुआ है और आने-जाने वालों को खतरे का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति सड़क के ऊपर से बहते पानी को दिखाते हुए दावा करता है कि एक वाहन बह गया और उसमें सवार लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। हालांकि इस घटना की अब तक प्रशासनिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन खबर सामने आने के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर हालात की जानकारी जुटा रही है। लगातार हो रही बारिश की वजह से झीरम घाटी का बहाव और तेज़ हो गया है, जिससे वाहनों के फंसने का खतरा भी बना हुआ है। अधिकारी हालात पर नज़र बनाए हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तब तक इस मार्ग से यात्रा करने से बचें जब तक पानी का बहाव कम न हो। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि किसी भी स्थिति में उफनते नाले और नदी को पार करने की कोशिश न करें। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई है, ऐसे में प्रशासन ने यात्रियों से एहतियात बरतने और पूरी तरह सतर्क रहने की अपील की है। वाहन के साथ पानी में बहने वाले व्यक्ति को स्थानीय ग्रामीणों ने बचा लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।