{"_id":"5f5bb97f8ebc3e44a7283f33","slug":"video-rare-species-of-orchid-seen-in-uttarakhand-first-time","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: उत्तराखंड में पहली बार खिला ऑर्चिड की दुर्लभ प्रजाति का फूल, 100 साल पहले यहां दिखा था...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: उत्तराखंड में पहली बार खिला ऑर्चिड की दुर्लभ प्रजाति का फूल, 100 साल पहले यहां दिखा था...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Sep 2020 11:24 PM IST
Link Copied
Uttarakhand में पहली बार Orchid प्रजाति का Rare Flower ‘Liparis Pygmaea’ पाया गया है। वन अनुसंधान केंद्र के रिसर्च फेलो मनोज सिंह और रेंजर हरीश नेगी ने इसे खोजा है। यह पहली बार है कि इस तरह का फूल उत्तराखंड में मिला है। बताया गया कि यह फूल पश्चिम हिमालय में पहली बार देखा गया है। उत्तराखंड के चमोली जिले में 3800 मीटर की ऊंचाई पर सप्तकुंड ट्रेक पर घनसाल उडियार (गुफा) के पास इस फूल को देखा गया। जेआरएफ मनोज सिंह ने बताया कि सतोपंथ के ट्रेक पर थे और एक गुफा के पास उन्हें यह फूल नजर आया। मुख्य मार्ग से अलग यह जगह आकर्षक थी। यह फूल 100 साल पहले सिक्किम में देखा गया था। नेपाल और चीन में भी यह रिपोर्ट किया गया। वन अनुसंधान केंद्र के मुताबिक, यह फूल करीब दो महीने पहले खोजा गया था। जिसके बाद यह फूल जांच के लिए पुणे स्थित बॉनिकल सर्वे ऑफ इंडिया में भेजा गया। बीएसआई ने इस फूल के ‘लिपारिस पिगमीआ’ होने की पुष्टि की है। बता दें कि फ्रांस के प्रतिष्ठित जर्नल रिकार्डियाना में भी प्रकाशित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।