{"_id":"676d256d689f0b78a101eddc","slug":"video-sdc-foundation-released-a-report-on-chardham-yatra-2024-uttarakhand-news-in-hindi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एसडीसी फाउंडेशन ने जारी की चारधाम यात्रा 2024 को लेकर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एसडीसी फाउंडेशन ने जारी की चारधाम यात्रा 2024 को लेकर रिपोर्ट
एसडीसी फाउंडेशन ने जारी की चारधाम यात्रा 2024 को लेकर रिपोर्ट। चारधाम यात्रा 2024 पर पाथवेज टू पिलग्रिमेज, डेटा इनसाइट्स, चैलेंजेस एंड अपॉर्चुनिटी रिपोर्ट। 192 दिन और 28 हफ्तों का 14 ग्राफ के साथ लेखा जोखा। तीर्थयात्रियों की संख्या को रिकॉर्ड की तरह देखकर जश्न मनाने के बजाय सुरक्षित और सस्टेनेबल यात्रा प्रबंधन पर हो सरकार का फोकस। यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर भी सौंपी थी मुख्य सचिव को ‘ एनालिसिस ऑफ 100 डेज - उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2024 मिड टर्म रिपोर्ट । रिपोर्ट जारी करते हुए एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने कहा की 66 पन्ने की इस विस्तृत रिपोर्ट में यात्रा की 10 प्रमुख बातों को रेखांकित किया गया। साथ ही यात्रा के संबंध में कई नए आकलन भी किये गये हैं। रिपोर्ट में 28 हफ्ते और 192 दिन तक हर धाम में हर दिन पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या का उल्लेख किया गया है। इसके साथ ही 14 ग्राफ के माध्यम से 10 प्रमुख बिंदुओं को हाईलाइट किया गया है । मीडिया डॉक्यूमेंटेशन के एनालिसिस और रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को सरल बनाने के एक स्पेशल फीचर के साथ कई और सुझाव भी इस रिपोर्ट में दिये गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।