{"_id":"6999c200e8904e25310ca30f","slug":"video-faridabad-players-showed-their-strength-in-intra-class-sports-competition-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Faridabad: इंट्रा-क्लास खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, तीन दिवसीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: इंट्रा-क्लास खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, तीन दिवसीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
जिले के एनआईटी स्थित केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में 18 से 20 फरवरी तक तीन दिवसीय इंट्रा-क्लास खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 18 फरवरी से 20 फरवरी तक चली इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और खो-खो जैसी स्पर्धाओं में कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
प्रतियोगिता के पहले दिन वॉलीबॉल मैचों का आयोजन किया गया। इनमें नेट पर अपनी फुर्ती दिखाते हुए दीपू की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल में 11-8 और 11-9 से जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, साधना की टीम उपविजेता रहकर दूसरे और चंचल की टीम तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन बास्केटबॉल के शुरुआती मुकाबले खेले गए जबकि तीसरे दिन की सुबह रोमांचक फाइनल मैच खेला गया। बास्केटबॉल के कोर्ट पर अंजली और उनकी टीम ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया। अंजली की टीम ने फाइनल में गुंजन की टीम को 37-25 से हराकर बाजी मारी। गुंजन की टीम ने दूसरे और मानवी की टीम को तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन खो-खो के धमाकेदार मुकाबले खेले गए। इनमें साधना और उनकी टीम ने अपनी चपलता के दम पर पहला स्थान हासिल किया। साधना की टीम ने फाइनल मुकाबले में सात अंंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं इसके अलावा सोनल की टीम दूसरे और दृष्टि की टीम तीसरे स्थान पर रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।