{"_id":"683b08576aa599e53208c827","slug":"video-bhakiyu-created-ruckus-at-substation-when-there-was-no-electricity-in-fields-2025-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: खेतों में 10 दिन से बिजली नहीं, भाकियू ने सब स्टेशन पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: खेतों में 10 दिन से बिजली नहीं, भाकियू ने सब स्टेशन पर किया हंगामा
भाकियू किसान सभा ने खेतों में दस दिन से बिजली न आने पर सब स्टेशन घेराव कर हंगामा किया। किसानो का आरोप है कि दस दिन बाद भी एक दर्जन से अधिक गांवों में खेतों की बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हुई है।
भाकियू किसान सभा के राष्ट्रीय संरक्षक सतेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में किसान एकत्र होकर अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। किसानों ने अधिशासी अभियंता का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। सतेन्द्र त्यागी ने बताया कि दस दिन पहले आए तूफान में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बताया कि गांव बंदीपुर, काकड़ा,कैथवाड़ी,खैराजपुर,खिमावती,ग्यासपुर ,कुम्हैड़ा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में खेतों की बिजली आपूर्ति अभी भी बहाल नहीं हुई है। बिजली ना आने पर खेतों की सिचाई नहीं हो पा रही है। चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के अंदर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन शुरु किया जाएगा। किसानों ने अधिशासी अभियंता को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। राष्ट्रीय संरक्षक सत्येंद्र त्यागी, हैप्पी त्यागी, हरिओम त्यागी, अमरीश त्यागी, अनिल त्यागी, संदीप जिंदवाल, सैंकी त्यागी, नरेंद्र त्यागी, चिराग त्यागी,तारीकत अली, अकरम पाल, राहुल त्यागी, जय भगवान फौजी, मदन लाल फौजी, अभिमन्यु सिंह, सुबोध कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।