Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
In Dadri, a woman deprived of the happiness of having a child committed suicide by consuming poison outside her sister-in-law's house
{"_id":"683aa924905914419e09f3d3","slug":"video-in-dadri-a-woman-deprived-of-the-happiness-of-having-a-child-committed-suicide-by-consuming-poison-outside-her-sister-in-laws-house-2025-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"दादरी में संतान सुख से वंचित महिला ने की आत्महत्या, ननद के घर के बाहर खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में संतान सुख से वंचित महिला ने की आत्महत्या, ननद के घर के बाहर खाया जहर
चरखी-दादरी के गांव हिंडोल निवासी एक महिला ने शादी के 18 साल तक संतान सुख न मिलने पर आत्महत्या कर ली। शहर में आकर जहरीला पदार्थ खाया और ननद के घर जाकर जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी। बाद परिजन अस्पताल में पहुंचे, लेकिन पीजीआई रेफर करते समय महिला ने दम तोड़ दिया।
बता दें कि 37 वर्षीय मृतका प्रमिला की वर्ष 2007 में हिंडोल निवासी सोनू से शादी हुई थी। घर में खुश रहती थी, लेकिन संतान सुख नहीं मिल पा रहा था। इसके अक्सर वह परेशान रहती थी और सोनू व अन्य लोगों से भी बात साझा करती थी। शुक्रवार सुबह प्रमिला ननद संगीता के पास जाने के लिए घर से निकली थी। शहर के झाड़ू सिंह चौक के पास संगीता का मकान है। इसके बाद करीब 1 बजे संगीता के बाहर प्रमिला ने जहरीला पदार्थ खाया और घर के अंदर जाकर संगीता को इसकी जानकारी दी।
बाद में संगीता ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल, फिर सिविल में भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने प्रमिला को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। यहां पहुंचने से पहले ही प्रमिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बाद में सूचना पुलिस को दी गई तो शहर थाना टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और दादरी लाकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतका के भाई प्रदीप के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।