{"_id":"683ab823167c53ef750cc962","slug":"video-kanapara-ka-panaka-kashhatara-ma-para-thana-naha-raha-bjal-lga-ka-sabra-ka-bthha-tata-oura-jamakara-kaya-hagama-2025-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर के पनकी क्षेत्र में पूरा दिन नहीं रही बिजली, लोगों का सब्र का बांध टूटा और जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के पनकी क्षेत्र में पूरा दिन नहीं रही बिजली, लोगों का सब्र का बांध टूटा और जमकर किया हंगामा
कानपुर शहर में शुक्रवार शाम को आई आंधी और बारिश से कई क्षेत्रों में तार टूट गए। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने से आधे शहर की बिजली गुल हो गई। पनकी क्षेत्र में सुबह आठ बजे से बिजली न आने से लोगों का धैर्य शाम को जवाब दे गया। लोगों ने हाईवे जाम कर हंगामा किया। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि 15 दिन से बिजली आंख-मिचौली कर रही है। दो दिनों से रात को केस्को की ओर से नौ बजे से सुबह आठ बजे तक लगातार बिजली काटी जा रही है। शुक्रवार को पूरा दिन बिजली नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। इसी तरह, केशवपुरम सबस्टेशन के क्षेत्र मसमानपुर, रावतपुर, सैयदनगर में 11 हजार लाइन टूटी होने के कारण चार बजे से रात दस बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों ने सबस्टेशन पर हंगामा काटा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।