{"_id":"6a0db9d88174db0ece05061f","slug":"video-bku-is-set-to-stage-massive-show-of-strength-in-ghaziabad-on-upcoming-25th-of-may-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में बीकेयू की महारैली: 25 मई को कलेक्ट्रेट पर होगी किसान-मजदूर महापंचाय, राकेश टिकैत करेंगे अगुवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में बीकेयू की महारैली: 25 मई को कलेक्ट्रेट पर होगी किसान-मजदूर महापंचाय, राकेश टिकैत करेंगे अगुवाई
मसूरी में भारतीय किसान यूनियन आगामी 25 मई को गाजियाबाद में एक बड़ी हुंकार भरने जा रही है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की अगुवाई में गाजियाबाद स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में एक विशाल 'किसान-मजदूर महापंचायत' का आयोजन तय किया गया है। इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा एक आधिकारिक कार्यालय ज्ञापन जारी कर दिया गया है। जारी पत्र के अनुसार, यह महत्वपूर्ण निर्णय उत्तर प्रदेश की प्रदेश समन्वय समिति और मंडल अध्यक्षों द्वारा संयुक्त रूप से लिया गया है। इस महापंचायत का मुख्य उद्देश्य किसान और मजदूरों के हितों की आवाज को बुलंद करना और उनकी स्थानीय व राष्ट्रीय समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाना है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा जारी इस निर्देश में मेरठ मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जनपदों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सक्रिय होने के लिए कहा गया है। संगठन ने आह्वान किया है कि मेरठ मंडल में निवास करने वाले सभी जिम्मेदार पदाधिकारी और निष्ठावान कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में गाजियाबाद कलेक्ट्रेट पहुंचे, ताकि किसानों के हक की लड़ाई को और मजबूती दी जा सके। महापंचायत के सफल आयोजन और सूचना के सुचारू आदान-प्रदान के लिए इस कार्यालय ज्ञाप की प्रतिलिपि संगठन के शीर्ष नेतृत्व को भी प्रेषित की गई है, जिनमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं। क्षेत्र के किसान नेताओं ने गाजियाबाद कलेक्ट्रेट में होने वाली किसान-मजदूर महापंचायत को सफल बनाने के लिये क्षेत्र के काजीपुर, नायफल व दुर्रियाई आदि गावों में मिटिंग कर किसानों को 25 मई की महापंचायत में अधिक से अधिक पहुंचने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।