सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Candidates were granted entry after removing their caps chain spectacles

गाजियाबाद में UP पुलिस भर्ती परीक्षा: टोपी-कड़ा और चैन तक उतरवाए, कड़ी चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को एंट्री

माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 03:10 PM IST
Candidates were granted entry after removing their caps chain spectacles
प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से गाजियाबाद में सोमवार को आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा देने के लिए आए अभ्यर्थियों की डबल लेयर चेकिंग की गई। प्रवेश द्वार पर पहले छात्रों के आधार कार्ड, पहचान पत्र और एडमिट कार्ड जांचे गए। इसके बाद जैसे ही अभ्यर्थी अपने-अपने कक्षों की ओर बढ़े तो उन्हें एक बार फिर चेकिंग करानी पड़ी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने अभ्यर्थियों के हाथ में पहने हुए कड़े, चूड़ी, चेन, टोपी और चश्मा उतरवाएं, जिसके बाद ही उन्हें उनके कक्षों में जाने दिया गया, जहां उनकी बॉयोमेट्रिक की गई।

सख्त चेकिंग व नकलवहीन परीक्षा कराने के लिए पुलिस कर्मियों ने करीब दो घंटे पहले ही प्रवेश के लिए द्वार खोल दिए थे, जिसके चलते हर अभ्यर्थी की आसानी से चेकिंग हो सकी। हर केंद्र पर एसएचओ स्तर के पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। वहीं, पहली पाली में करीब 11 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वह करीब 12 बजे परीक्षा देकर बाहर आए तो उनके चेहरो पर खुशी की लहर थी। उनका कहना है कि इस साल प्रश्न पत्र में आए सामान्य ज्ञान व हिंदी के सवाल आसान थे। इसके साथ ही गणित व रिजनिंग से जुड़े सवाल भी ज्यादा मुश्किल नहीं थे तो उन्हें उम्मीद है कि इस साल उत्तर प्रदेश पुलिस में जाने का उनका ये सपना सच हो जाएगा। वहीं, बड़ी संख्या में इस साल महिलाओं ने भी पंजीकरण कराया था, जो पुलिस में भर्ती होकर सेवा देने की इच्छुक हैं।

बता दें कि जिले में आठ, नौ और 10 जून को आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा होनी है। इसमें पहले दिन मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बुलंदशहर और मुरादाबाद से अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आए हैं। अब अगले दो दिनों तक जिले में बनाए गए 25 केंद्रों पर ये दो-दो पालियों में नए अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिले में कुल 66 हजार अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर पुलिस व प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाओं की तैयारियां पूरी हैं।

बैग में जमा कराए गए मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
हापुड़ रोड स्थित सेठ मुकुंद लाल इंटर कॉलेज समेत सभी केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों के मोबाइल, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच अन्य प्रतिबंधित सामग्री को बैग में उतरवाकर रखवाया गया, जिसको कॉलेज के कमरे में जमा कराया गया। महिलाओं की चेकिंग के लिए स्पेशल महिला पुलिसकर्मियों को तैनात कराया गया, जो कमरे में ले जाकर चेकिंग कर रही थी। एक अभ्यर्थी की जेब में मोबाइल फोन देखकर सेंटर पर मौजूद एसएचओ ओंमकार ने कहा कि वह अपना मोबाइल कमरे में जमा कराकर आएं या बाहर किसी को देकर आए तभी उन्हें अंदर आने दिया जाएगा।

हर केंद्र पर तैनात रहे केंद्र पुलिस प्रभारी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट
प्रशासन के मुताबिक, जिले में 66 हजार अभ्यर्थियों के लिए जोनल ऑब्जर्वर के तौर पर मेरठ मंडल आर.के. चतुर्वेदी (सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक व अंशकालिक सदस्य) को बनाया गया है, जिसकी अध्यक्षता कर रहे हैं। उनका साफ कहना है कि पुलिस भर्ती की ये परीक्षा काे सफल, पारदर्शी और नकलविहीन संचालन करना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही हर केंद्र पर व्यवस्थापक, केंद्र पुलिस प्रभारी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और बायोमैट्रिक सत्यापन हेतु नामित कार्मिकों की तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ: सिपाही भर्ती परीक्षा में सख्ती, सिक्के तक लेकर अंदर जाना हुआ मना

08 Jun 2026

दरबार साहिब के पास फायरिंग मामले में जांच शुरू, तीन गिरफ्तार

08 Jun 2026

जय हो से गूंजा बीटिंग द रिट्रीट समारोह, अटारी बॉर्डर पर संगीतकार एआर रहमान ने बांधा समां

08 Jun 2026

लखनऊ में सिपाही भर्ती की प्रथम पाली की परीक्षा के लिए जांच के बाद सेंटर में दिया जा रहा प्रवेश

08 Jun 2026

MP News: चंदा जुटाया, श्रमदान से पहाड़ काटकर बना दी दो किमी सड़क; वर्षों तक नहीं बनी सड़क तो ग्रामीणों ने की पहल

08 Jun 2026
विज्ञापन

अमेठी में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश शुरू, ड्रोन, सीसीटीवी और क्यूआरटी टीमों की है निगरानी

08 Jun 2026

Damoh News: एकतरफा प्यार में सनकी नाबालिग का खौफनाक कांड, सोती हुई किशोरी के सिर में मारी गोली

08 Jun 2026
विज्ञापन

अमेठी: शौच के लिए जाते समय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

08 Jun 2026

हाई कोर्ट के आदेश के बाद अकाली नेता जोबनप्रीत सिंह जेल से रिहा

08 Jun 2026

Damoh News: वृद्धाश्रम के बाहर धार्मिक चित्रों को लेकर बवाल, धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप; शिकायत दर्ज

08 Jun 2026

लखनऊ : सिपाही भर्ती परीक्षा आज से, स्टेशन के बाहर रात में बड़ी संख्या में सोते मिले अभ्यर्थी

08 Jun 2026

लखनऊ : गाजीपुर थाना क्षेत्र पास मुठभेड़, महिला से आटो में छेड़छाड़ कर उन्हें फेंकने वाला आरोपित सनी गिरफ्तार

08 Jun 2026

Mahakal Bhasm Aarti: त्रिपुंड-त्रिशूल, डमरू से सजे बाबा महाकाल, खुल गया तीसरा नेत्र; जयकारों से गूंज उठा मंदिर

08 Jun 2026

VIDEO: पीलीभीत में वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नाराज परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

08 Jun 2026

VIDEO: पुलिस भर्ती के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों के लिए नगर निगम ने रात में रुकने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन पर शेल्टर बनाया

07 Jun 2026

गहलोत ने फिर निकाला पुराना ‘जिन्न’, पायलट को रोकने की कोशिश कर रहे हैं; गजेंद्र सिंह शेखावत ने साधा निशाना

07 Jun 2026

अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और गंदे पानी से परेशान प्रेम नगर के लोग

07 Jun 2026

कानपुर: मैस्कर घाट पर चला गंगा स्वच्छता अभियान, मॉर्निंग वॉकर ग्रुप ने संरक्षण का लिया संकल्प

07 Jun 2026

कानपुर: दंपति की मौत के बाद घटनास्थल पहुंचे विधायक हसन रूमी, पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा

07 Jun 2026

कानपुर: रामादेवी फ्लाईओवर का रैंप बंद होने से शहर थमा, प्रमुख चौराहों पर लगा जाम

07 Jun 2026

VIDEO: करणी सेना ने उठाई शाहजहांपुर का नाम बदलने की मांग

07 Jun 2026

फरीदाबाद में आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और निजी अस्पताल के बीच एमओयू

07 Jun 2026

पीएनजी कनेक्शन के इंतजार में हजारों परिवार, एलपीजी महंगी होने से बढ़ी चिंता

07 Jun 2026

गुरुग्राम के रिनेक सिंह कादयान का अंडर-8 विश्व शतरंज कप-2026 के लिए चयन

07 Jun 2026

MP Rajya Sabha Election: नामांकन के आखिरी दिन BJP करेगी खेल! राज्यसभा की तीसरी सीट पर बढ़ा सस्पेंस

07 Jun 2026

राजनांदगांव: रामलला के दर्शन कर लौटे दर्शनार्थियों का सम्मेलन, अध्यक्ष रमन सिंह ने खाद पर दिया आश्वासन

07 Jun 2026

दिनभर तेज धूप, शाम को हल्की बूंदाबांदी के साथ बदला मौसम

07 Jun 2026

लखनऊ: चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज के कायाकल्प को चाहिए तीन करोड़, प्रबंधक ने बताई पूरी बात

07 Jun 2026

Dehradun: मानदेय से वंचित पीटीए शिक्षक संघ के सदस्यों ने किया सीएम आवास कूच

07 Jun 2026

Dehradun: सादज पंचम सोसाइटी की ओर से इंडियन क्लासिकल म्यूज़िक इवनिंग का आयोजन

07 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed