{"_id":"68122cd16d6676ebae0f4c4f","slug":"video-under-construction-bridge-of-chakbhola-canal-collapsed-in-modinagar-2025-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोदीनगर में चकभोला रजवाहे का निर्माणाधीन पुल धराशायी, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदीनगर में चकभोला रजवाहे का निर्माणाधीन पुल धराशायी, बड़ा हादसा टला
चकभोला रजवाहे पर मोदीनगर स्थित गांव कादराबाद के समीप बन रहा निर्माणाधीन पुल मंगलवार रात लिंटर डालते समय धराशायी हो गया। इसकी चपेट में आकर कई मजदूर मामूली रूप से चोटिल हो गए। पुल गिरने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने पुल निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।
मेरठ खंड गंगा नहर के चकभोला रजवाहे पर गांव कादराबाद में मोदीनगर तहसील के समीप लाखों रूपये की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। बताया कि मंगलवार को पुल निर्माण में बड़ी संख्या में मजदूर लगे थे। रात के समय लिंटर डाला जा रहा था। लिंटर डालते समय पुल धराशायी हो गया। कई मजदूर मलबे में दब गए और कुछ मजदूर पानी में गिर गए। घटनास्थल पर चींख-पुकार मच गई। मौके पर जमा भीड़ ने किसी तरह मजदूरों को रजवाहे से बाहर निकाला। गनीमत रही कि निर्माण स्थल के आसपास बसापत है और लोगों ने तेजी से रेस्क्यू कर मजदूरों को बचा लिया। भीड़ ने घटिया निर्माण सामग्री का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तो कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार वहां से चुपचाप निकल गए। भीड़ ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के कारण घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसलिए निर्माणाधीन पुल धराशायी हुआ। उपजिलाधिकारी मोदीनगर निखिल चक्रवर्ती का कहना है कि सिचाई विभाग की ओर से निर्माणाधीन पुल गिरने की जानकारी दी गई है। विभाग के अनुसार शटरिंग के कारण पुल गिरने का बात सामने आई है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।