{"_id":"6811d6b8c94d41fa3d0115b8","slug":"video-woman-stole-a-pot-of-curd-from-the-shop-the-theft-was-captured-on-cctv-camera-2025-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: दुकान से दही का मटका ले उड़ी शातिर महिला, चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: दुकान से दही का मटका ले उड़ी शातिर महिला, चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
चोरी की आपने बड़ी-बड़ी वारदातें देखी होगी, लेकिन चिंतपूर्णी में चोरी की एक ऐसी घटना घटी जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। चिंतपूर्णी में मेन बाजार में बाहरी राज्यों से आई दो-तीन महिला श्रद्धालु ने एक दुकान के बाहर रखे दही के मटके पर हाथ साफ कर दिया। महिला श्रद्धालु दुकान पर कुछ सामान खरीदने आई थी लेकिन उसके साथ आई अन्य एक लड़की और महिला ने दुकान के बाहर रखे दही के मटके में से एक मटका बड़ी ही होशियारी से चुरा लिया। जब दुकानदार को इसका पता लगा तो उसके होश उड़ गए। लेकिन ये वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार जब दुकानदार ने दही के डब्बे की गिनती की तो एक डब्बा कम था। इसके बाद कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी गई। इसमें एक लड़की दही का मटका उठाती नजर आईं, जिसके बाद दुकानदार ने तुरंत महिला की पहचान करते हुए बस स्टैंड के पास जाकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उक्त महिला व लड़की ने माफी मांगकर मामला शांत करवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।