{"_id":"6811d3b223ed319223043de9","slug":"video-huge-crowd-of-devotees-gathered-to-see-banke-bihari-on-akshaya-tritiya-in-vrindavan-2025-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में अक्षय तृतीया पर उमड़ा आस्था का सैलाब...श्रद्धालुओं ने किए ठाकुर बांकेबिहारी के दुर्लभ चरण दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में अक्षय तृतीया पर उमड़ा आस्था का सैलाब...श्रद्धालुओं ने किए ठाकुर बांकेबिहारी के दुर्लभ चरण दर्शन
वृंदावन में अक्षय तृतीया पर भक्ति और आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीषण गर्मी और तपती धूप के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था डगमगाई नहीं। ठाकुर बांकेबिहारी जी के वर्ष में एक बार होने वाले दुर्लभ चरण दर्शन और सर्वांग दर्शन की झलक पाने के लिए लाखों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। प्राचीन सप्त देवालयों सहित सभी प्रमुख मंदिरों में ठाकुर जी को गर्मी से राहत देने के लिए चंदन का लेपन किया गया। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में विशेष अवसर पर ठाकुर जी को केसरयुक्त मलयागिरि के चंदन का लड्डू अर्पित किया गया। साथ ही सत्तू, बेसन के लड्डू और शीतल पेय पदार्थों का भोग लगाया गया। ठाकुर जी को पीत वस्त्रों से सजाया गया और रायबेल, कुंद, मोगरा तथा गुलाब की सुगंधित मालाओं के साथ स्वर्णाभूषण, सोने की बांसुरी और पाजेब पहनाई गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। शहर को तीन जोन और नौ सेक्टरों में बांटा गया, जिनकी जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और पुलिस कप्तान श्लोक कुमार स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।