{"_id":"6a216a6285a4b559b305ebb6","slug":"video-delhi-hotel-fire-relatives-perform-last-rites-of-vivek-agarwal-family-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में एक साथ घर से निकले पांच शव, होटल में हुई थी आठ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में एक साथ घर से निकले पांच शव, होटल में हुई थी आठ की मौत
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लोरिश स्टे में आग लगने से गुरुग्राम के अग्रवाल परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई। सभी शवों का पहले दिल्ली के एम्स में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद पांच शवों को अंतिम संस्कार के लिए गुरुग्राम लाया गया।
इनकी गई जान
गुरुग्राम सेक्टर 46 स्थित घर पर कुछ देर अंतिम दर्शन के लिए शवों को रखा गया। बाद में सेक्टर 32 के श्मशान घाट पर रिश्तेदारों ने परिवार के सदस्यों का अंतिम संस्कार किया। इस दुखद घड़ी में परिवार के लोगों के साथ उनके पड़ोसी भी श्मशान घाट पर मौजूद रहे। विवेक अग्रवाल के घर के बाहर सांत्वना देने वाले लोगों का तांता लगा रहा। हादसे में विवेक अग्रवाल, उनकी पत्नी तर्जनी अग्रवाल और मां हेमलता अग्रवाल की जान चली गई। उनकी बेटियां जिविशा अग्रवाल और वार्या अग्रवाल भी इस अग्निकांड का शिकार हुईं। परिवार के मौसा जवरी लाल, मौसी कमला और मामा अशोक पंसारी की भी मौत हुई। मौसा-मौसी राजस्थान के अजमेर से आए थे, जबकि मामा किशनगंज से दिल्ली पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।