{"_id":"671f686625ff66e0f5060cd2","slug":"video-dust-flying-from-broken-roads-of-cyber-city","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : साइबर सिटी की टूटी सड़कों से उड़ रही धूल... बढ़ रहा प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : साइबर सिटी की टूटी सड़कों से उड़ रही धूल... बढ़ रहा प्रदूषण
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Oct 2024 04:03 PM IST
साइबर सिटी की टूटी सड़कों से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं धूल उड़ने से वायु प्रदूषण की समस्या गंभीर हो गई है। शहर को जोड़ने वाली पटौदी, बसई और सेक्टर 37 समेत न्यू गुरुग्राम की कई सड़कें टूटी हुई हैं। दो दिन से शहर में एक्यूआई का स्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को एक्यूआई 239 तक पहुंच गया था। लोगों का कहना है कि सड़कों पर पानी का छिड़काव भी नहीं हो रहा है। कई सड़कें विकास कार्याें के लिए खोदी गई थीं लेकिन बनवाई नहीं गई। लोगों ने नगर निगम से टूटी सड़कों को ठीक कराने को कहा ताकि धूल से राहत मिल सके। वहीं पटौदी और बसई रोड पर त्योहारी सीजन में दुकानदारों को परेशानी हो रही है। लोग टूटी सड़कों पर टेंट लगाकर दीपावली के सामान बेच रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।