{"_id":"699c793c613f3db54a02806b","slug":"video-five-accused-arrested-in-case-of-assault-on-retired-colonel-in-gurugram-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: गाड़ी से कार टकराने पर विवाद में सेवानिवृत कर्नल से मारपीट मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: गाड़ी से कार टकराने पर विवाद में सेवानिवृत कर्नल से मारपीट मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
राहुल तिवारी
Updated Mon, 23 Feb 2026 09:28 PM IST
Link Copied
गुरुग्राम सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में 21 फरवरी की रात को गाड़ी से कार टकराने पर विवाद में सेवानिवृत कर्नल से मारपीट मामले में पांच आरोपी सोमवार को गिरफ्तार किए। रोड रेज की इस घटना के दौरान सेवानिवृत कर्नल सेक्टर-38 स्थित निजी अस्पताल में उपचाराधीन बीमार पिता से मिलकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-50 क्षेत्र में उनकी कार साथ चल रही दूसरी गाड़ी से टकरा गई थी।
पुलिस को दी शिकायत में सेवानिवृत कर्नल अनिल यादव ने बताया कि वे 21 फरवरी की रात को वाटिका चौक से फरीदाबाद रोड पर जा रहे थे तो उनकी कार एक अन्य कार से टकरा गई थी। जब वे कार से नीचे उतरने लगे तो दूसरी गाड़ी में सवार युवकों ने उनको कार से बाहर खींच लिया। सड़क पर गिराकर लात-मुक्कों से मारपीट करने के साथ ही बियर की बोतल से उनकी कार की लाइट व शीशे तोड़ दिए। इसके बाद हमलावर युवक कर्नल अनिल यादव को अपनी गाड़ी में बैठाकर कहीं ले जाने का प्रयास करने लगे, तो गाड़ी युवकों से नहीं चल पाई। ऐसे में युवकों ने वहीं पर गाड़ी में हुए नुकसान की भरपाई के लिए कर्नल अनिल यादव से 30 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर करवा लिए। सेवानिवृत कर्नल की शिकायत के आधार पर युवकों के खिलाफ सेक्टर-50 थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।