{"_id":"6a7ad8773389aab98103d474","slug":"video-gurugram-kanwar-offering-to-be-made-at-baba-prakashpuri-temple-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: बाबा प्रकाशपुरी मंदिर में चढ़ेगी कांवड़, नए और पुराने शहर को जोड़ता सुरम्य प्राचीन शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: बाबा प्रकाशपुरी मंदिर में चढ़ेगी कांवड़, नए और पुराने शहर को जोड़ता सुरम्य प्राचीन शिवालय
नए गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेस वे और पुराने गुरुग्राम शहर के राजेंद्रा पार्क और दौलताबाद स्थित बाबा प्रकाशपुरी आश्रम में काफी संख्या में कांवड़िये जुटे है। कांवड़िये मंगलवार को सावन की शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। भक्तों की आस्था के साथ-साथ इस मंदिर परिसर का सुरम्य और शांत वातावरण लोगों को सुहा रहा हैं। गुरुग्राम समेत दूर दराज के इलाके के भक्तों के लिए भी यह आकर्षक का केंद्र रहा है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न् हिस्सों के कांवड़िये मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए ठहरे हुए हैं। कांवड़ियों के लिए वड़े स्तर पर भंडारा चल रहा है।
मंदिर प्रमुख बाबा रवि पुरी ने बताया कि यह मंदिर पांडव कालीन है। उनके गुरु बाबा प्रकाश पुरी इस प्राचीन मंदिर में पहले आश्रम बनाया। आश्रम में प्रतिदिन भंडारा होता है, जिसमें जरूरतमंद भोजन करते हैं। बाबा प्रकाशपुरी कर्नाटक से आए थे और गुरुग्राम, सोहना में रायसीना की पहाडिया़ें और अन्य कई जगहों पर आश्रम बनाए। मंदिर में बाबा प्रकाश पुरी का समाधि स्थल भी है। महाशिवरात्रि, सावन की शिवरात्रि, गुरु पूर्णिमा आदि मौके पर मंदिर में बड़े आयोजन होते हैं। आश्रम के वर्तमान प्रमुख बावा रवि पुरी आश्रम स्थापित करने वाले बाबा प्रकाशपुरी के शिष्य हैं।
आश्रम में कई तरह के पेड़-पौधे वन क्षेत्र का आभास् दिलाते हैं। पेड़ पौधों के बीच काफी संख्या पक्षियों के कलरव सुने जा सकते हैं। बहुत सारे मोर इस परिसर की खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। मंदिर परिसर में एक तालाब भी बनाया गया है। कुल मिलाकर करीब 6 एकड़ में फैला आश्रम परिसर के साथ कंकरीट का जंगल और प्रदूषण का गढ़ बन रहे शहर में सुकून और शांति का केंद्र भी है, जहां शहर के किसी भी हिस्से से आसानी से पहुंचा जा सकता है और भगवान शिव के दर्शन के साथ प्रकृति का सौंदर्य महसूस किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।