{"_id":"6a69de0279b014592c07bc24","slug":"video-gurugram-sector-48-e-bus-depot-ready-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सेक्टर-48 का ई-बस डिपो तैयार, 100 बसों की होगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सेक्टर-48 का ई-बस डिपो तैयार, 100 बसों की होगी पार्किंग
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सेक्टर-48 स्थित ई-बस डिपो का सिविल कार्य लगभग पूरा कर लिया है। जीएमडीए की ओर से 7.5 एकड़ क्षेत्र में सिटी बस सेवा के लिए ई-बस डिपो विकसित किया है। डिपो में 100-150 तक इलेक्ट्रिक बसों की पार्किंग की सुविधा होगी, जबकि एक समय में 25 बसों को चार्ज करने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और चालक-परिचालकों के लिए रेस्ट रूम भी बनाए गए हैं। वर्तमान में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) शहर में 150 सिटी बसों का संचालन कर रहा है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत गुरुग्राम को 100 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं,। इन्हीं बसों के संचालन को ध्यान में रखते हुए जीएमडीए ई-बस डिपो और अन्य आवश्यक बुनियादी ढांचे को तैयार कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।