Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
Gurugram Wedding party members who reached the community centre attacked with sticks and rods video
{"_id":"6999b568f6a064a565042f59","slug":"video-gurugram-wedding-party-members-who-reached-the-community-centre-attacked-with-sticks-and-rods-video-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: गाड़ी को साइड करने पर हुआ विवाद, सामुदायिक केंद्र में पहुंचे बारातियों पर लाठी-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: गाड़ी को साइड करने पर हुआ विवाद, सामुदायिक केंद्र में पहुंचे बारातियों पर लाठी-डंडों से हमला
पालम विहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को सेक्टर-22बी स्थित सामुदायिक केंद्र में पहुंचे बारातियों पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बारातियों के साथ मारपीट करने की सूचना मिलते ही पालम विहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर युवक मौके से भाग चुके थे। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
मामले में विवाद तब हुआ जब झाड़सा गांव से वाल्मीकि समाज की बारात मोलाहेड़ा गांव में गई थी। बारात की चढ़त के दौरान उसमें शामिल लोग नाच-गाने व गाजेबाजे के साथ सड़क पर आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी में सवार युवकों का बारातियों के साथ गाड़ी को साइड देने पर विवाद हो गया। दूल्हे के रिश्तेदार किशन लाल ने बताया कि गाड़ी में सवार युवकों ने बारातियों को धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद युवक मौके से चले गए। कुछ देर बाद युवक अन्य साथियों को लेकर सामुदायिक केंद्र पहुंचे। किशन लाल ने बताया कि सामुदायिक केंद्र में पहुंचते ही करीब 10 युवकों ने तोड़-फोड़ करते हुए जो भी सामने आया, उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दूल्हे पक्ष की महिलाएं भी हमले में घायल हुई। हमले में घायल दो युवकों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि गाड़ी सवार दो से तीन युवकों की साइड लेने को लेकर कहासुनी हुई थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से युवकों की गाड़ी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पालम विहार के प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि पीड़ित पक्ष कर ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलते ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।