{"_id":"69132c3f1d5a0f49530619e7","slug":"video-maldives-delegation-took-information-about-smart-city-projects-in-gurugram-2025-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: मालदीव का प्रतिनिधिमंडल साइबर सिटी की स्मार्ट सिटी परियोजनाओं से हुआ रूबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: मालदीव का प्रतिनिधिमंडल साइबर सिटी की स्मार्ट सिटी परियोजनाओं से हुआ रूबरू
राहुल तिवारी
Updated Tue, 11 Nov 2025 05:59 PM IST
Link Copied
मालदीव गणराज्य के 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) का दौरा कर स्मार्ट सिटी परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। यह दौरा भारत सरकार के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी)की ओर से मालदीव के मंत्रियों और अधिकारियों के लिए आयोजित स्मार्ट सिटी मिशन पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण भाग है। जीएमडीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक ढांचे और गुरुग्राम को एक आधुनिक, सुनियोजित एवं प्रौद्योगिकी-संचालित स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए की जा रही प्रमुख पहलों की विस्तृत जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कण्ट्रोल सेण्टर (आईसीसीसी) का भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें दिखाया गया कि किस प्रकार जीएमडीए द्वारा अपनाई गई स्मार्ट प्रौद्योगिकी और वास्तविक समय डेटा प्रणालियों का उपयोग यातायात प्रवाह को बेहतर बनाने, जन सुरक्षा को बढ़ाने और व्यापक जनहित में नागरिक सेवाओं की कुशल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत, मालदीव के अधिकारियों ने बेहरामपुर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का भी दौरा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।