{"_id":"6912d9373a4149975507b154","slug":"video-nahan-discussion-held-with-the-deputy-director-on-the-demands-of-primary-teachers-2025-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: उपनिदेशक के साथ प्राथमिक शिक्षकों की मांगों पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: उपनिदेशक के साथ प्राथमिक शिक्षकों की मांगों पर हुआ मंथन
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ सिरमौर ने डाइट नाहन में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर के साथ शिक्षकों की समस्याओं और मांगों पर मंथन किया। डाइट नाहन में हुई बैठक के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उपनिदेशक को अपनी समस्याओं और मांगों से अवगत करवाया। इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने उपनिदेशक को 20 सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा। इनमें प्राथमिक पाठशाला के प्रशासनिक ढांचे के साथ छेड़छाड़ नहीं करने, प्राथमिक स्कूलों में हिंदी या अंग्रेजी माध्यम में से किसी एक में शिक्षा दिलवाने, हायर ग्रेड पे देने समेत कलस्टर से बाहर प्रतिनियुक्ति नहीं करने की मांग शामिल रही। इसके अलावा संघ ने अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता को बहाल करने, विद्यालय में बिजली बिलों का भुगतान खंड प्रारंभिक कार्यालय से करने, जेबीटी व पीईटी की पदोन्नति करवाने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों जिनके पेंशन केस नहीं सुलझे हैं उनका समाधान करवाने की भी मांग की। इसके अलावा कई अन्य मांगें भी शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।