{"_id":"69b5235443154962c701eba5","slug":"video-organic-compost-made-from-leaves-in-gurugram-video-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: पतझड़ के पत्तों से बनाई ऑर्गेनिक खाद, प्रदूषण रोका और पार्कों को मिली ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: पतझड़ के पत्तों से बनाई ऑर्गेनिक खाद, प्रदूषण रोका और पार्कों को मिली ताकत
इस समय पतझड़ के कारण काफी पत्ते गिर रहे हैं। कई जगहों पर या बागवानी के इस कचरे को जलाकर खत्म किया जाता है तो कई जगहों यह अन्य कचरे के साथ मिलकर कचरे का वजन बढ़ाते हैं।
शहर की कुछ सोसाइटियों में बागवानी के कचरे से खाद बनाने के लिए संयंत्र लगाए गए हैं। मगर कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने एक गिरने वाले पत्तों को बगैर किसी खर्च के जमीन के लिए उपयोगी ऑरगेनिक खाद तैयार किया है।
ऐसा ही उदाहरण गुरुग्राम के सेक्टर 23 ए के आरडब्ल्यूए महासचिव भवानी शंकर त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया है। वे सेक्टर के पार्कों में पिट बनवाकर उसमें सूखे पत्ते डाल देते हैं।
अगले सीजन में खाद बन चुके पुराने पत्तों को निकालकर नए गिरे पत्ते डालते हैं। वे बताते हैं कि पत्तों से बनी खाद पार्क के पौधों, गमलों में लगाए गए पौधों के लिए बहुत ही उपयोगी है। साथ पतझड़ में पत्तों के गिरने से कचरा एकत्र हो रहा है, उसका उचित समाधान भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।