Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
अमेठी: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई दरोगा भर्ती परीक्षा, आई स्कैनिंग व बायोमीट्रिक जांच के बाद मिला प्रवेश
{"_id":"69b4cedf3e88386dca056ccb","slug":"video-amatha-kaugdha-sarakashha-ka-bca-shanpr-haii-tharaga-bharata-parakashha-aaii-sakanaga-va-byamataraka-jaca-ka-btha-mal-paravasha-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई दरोगा भर्ती परीक्षा, आई स्कैनिंग व बायोमीट्रिक जांच के बाद मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई दरोगा भर्ती परीक्षा, आई स्कैनिंग व बायोमीट्रिक जांच के बाद मिला प्रवेश
अमेठी में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा शनिवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। सुबह से ही विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ नजर आई। केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की आई स्कैनिंग और बायोमीट्रिक सत्यापन किया गया, इसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
जिले में परीक्षा के लिए कुल 10 केंद्र बनाए गए हैं, जहां शनिवार और रविवार को दो पालियों में परीक्षा आयोजित हो रही है। परीक्षा की निगरानी के लिए प्रशासन ने पूरे जिले को दो जोन और 10 सेक्टर में बांटा है। प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर रखी जा रही है।
पुलिस कार्यालय परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से सभी केंद्रों की गतिविधियों की निगरानी हो रही है। सुरक्षा व्यवस्था में 370 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। दूरस्थ परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए निशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है तथा केंद्रों पर स्वयंसेवक भी लगाए गए हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य किया गया है। 120 मिनट में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 2.5 अंक निर्धारित हैं। व्हाइटनर, इरेजर और ब्लेड का प्रयोग प्रतिबंधित रखा गया है।
पुलिस अधीक्षक सरवण टी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
केंद्रवार अभ्यर्थियों की संख्या इस प्रकार है
गांधी इंटर कॉलेज कारारी लग्छनशाह – 240
श्री गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी – 240
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी – 240
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज – 240
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जामों – 240
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगढ़ – 240
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना – 480
श्री रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज – 480
श्री रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी – 720
रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अमेठी – 480
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।