{"_id":"671a3e3f96884e21910fa747","slug":"video-people-will-get-pick-and-drop-facility-at-gurugram-mini-secretariat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गुरुग्राम लघु सचिवालय में लोगों को मिलेगी पिक एंड ड्रॉप की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गुरुग्राम लघु सचिवालय में लोगों को मिलेगी पिक एंड ड्रॉप की सुविधा
गुरुग्राम जिला लघु सचिवालय परिसर में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग क्षेत्र व पैदल पार पथ के सौन्दर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। लघु सचिवालय आने वाले आमजन को जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा। जल्द ही प्रशासन इसका विधिवत तरीके से शुभारंभ कराएगा।
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि लघु सचिवालय के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ यहां स्थित सरकारी कार्यालयों में काम के सिलसिले में प्रतिदिन आने वालों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। सौंदर्यीकरण कार्य में साइनेज लगाने, री-साइक्लिग कागजों के इस्तेमाल, शौचालयों की स्वच्छता और पेयजल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। यहां आने वाले आमजन को सरकारी कार्यालयों के बारे में जानकारी हो कि कौन सा कार्यालय कहां पर और किस फ्लोर पर है। लघु सचिवालय में आने वाले पैदल यात्री बिना किसी असुविधा के सुगम तरीके से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सके। इसके मद्देनजर कोर्ट की ओर से आ रहे वनवे मार्ग की लेन में से एक-एक लेन को पैदल पार पथ में परिवर्तित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।