{"_id":"672b5ed0b4302bd5930d7231","slug":"video-saplings-were-planted-after-removing-encroachment-from-rajiv-chowk-gurugram","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राजीव चौक से अतिक्रमण हटाकर लगवाए पौधे, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण खर्च करेगा 2.51 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राजीव चौक से अतिक्रमण हटाकर लगवाए पौधे, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण खर्च करेगा 2.51 करोड़
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने बुधवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित राजीव चौक से अवैध कब्जे हटाकर पौधे लगवा दिए, ताकि लोग दोबारा से कब्जा न करने पाएं। जीएमडीए चौक को री-डिजाइन कर राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों के अनुकूल बनाने का काम अंतिम चरण में है। चौक पर आइलैंड विकसित करने यातायात के लिहाज से सुरक्षित बनाया जाएगा, ताकि हादसों को काम किया जा सके। चौक पर ऑटो रिक्शा पिक अप एंड ड्रॉप जोन बनाया जाएगा। इस पर जीएमडीए 2.51 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के प्रवर्तन शाखा के प्रभारी आरएस बाठ दोपहर में दलबल के साथ राजीव चौक पर पहुंचे और अवैध कब्जे को हटवा दिया। अधिकारी ने लोगों को हिदायत दी कि दोबारा से चौक को कब्जा ना करें। टीम अवैध कब्जे हटाने के बाद खाली जगह पर पौधे लगवा दिया है। दूसरी ओर पौधे की सुरक्षा के लिए लोहे की जाली लगवा दी गई है। अधिकारी ने बताया कि पहले भी चौक से अवैध कब्जों को हटवाया गया था लेकिन दोबारा से कुछ आ गए थे। उनका कहना है कि टीम एक सप्ताह तक चौक पर लगातार नजर रखेगी। उन्होंने बताया कि करीब दस दिन से अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।