Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
To improve groundwater level in Gurugram campaign for development of ponds in municipal area has been intensified
{"_id":"6a6245307a46f39ab401730a","slug":"video-to-improve-groundwater-level-in-gurugram-campaign-for-development-of-ponds-in-municipal-area-has-been-intensified-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में भूजल स्तर सुधारने के लिए निगम क्षेत्र के जोहड़ों के विकास का अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में भूजल स्तर सुधारने के लिए निगम क्षेत्र के जोहड़ों के विकास का अभियान तेज
नगर निगम मानेसर ने मानसून के दौरान वर्षा जल का बेहतर उपयोग करने और भूजल स्तर सुधारने के लिए निगम क्षेत्र के जोहड़ों के विकास का अभियान तेज कर दिया है। निगम की ओर से अतिक्रमण हटाकर जोहड़ों को विकसित किया जा रहा है, ताकि बारिश का पानी अधिक से अधिक मात्रा में एकत्र हो सके और उसका लाभ भूजल रिचार्ज में मिल सके। निगम की तरफ से इस योजना पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम अधिकारियों के अनुसार, निगम क्षेत्र में कुल 54 जोहड़ हैं। मानसून शुरू होने से पहले ही इन सभी जोहड़ों की सफाई कराई गई, जिससे बारिश का पानी बिना किसी रुकावट के इनमें जमा हो सके। फिलहाल करीब 10 से 11 जोहड़ों को अतिक्रमण मुक्त कर उनके विकास का कार्य चल रहा है। इसके लिए निगम ने एस्टीमेट तैयार कर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से लाल डोरा क्षेत्र के गांवों में की जा रही है। मानेसर, खोह, भांगरौला, हयातपुर, गढ़ी सहित कई गांवों के जोहड़ों को विकसित किया जाएगा। वहीं, शिकोहपुर गांव में एक गैर-सरकारी संस्था (एनजीओ) के सहयोग से जोहड़ का विकास कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।