सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Uttar Pradesh is boiling in heat, heat wave and storm alert

गर्मी में उबल रहा है यूपी, लू और आंधी का अलर्ट

Video Published by: Pankhudi Srivastava Updated Sun, 26 Apr 2026 12:21 PM IST
Uttar Pradesh is boiling in heat, heat wave and storm alert
यूपी में प्रचंड गर्मी का प्रकोप चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कल से मौसम में मामूली राहत मिल सकती है। 

दरअसल, तापमान ने शनिवार को नया रिकॉर्ड बनाया। पूरे देश में बांदा जिला सबसे गर्म दर्ज किया गया जहां अप्रैल के महीने में अब तक के सर्वाधिक तापमान 47.4 डिग्री की बराबरी हुई। इससे पहले अप्रैल के महीने में वर्ष 2022 में बांदा में ही 47.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। राजस्थान के बाड़मेर का तापमान 45.7 डिग्री और विदर्भ के अमरावती में 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। देश में चौथे स्थान पर प्रयागराज रहा जहां का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री और 45 डिग्री तापमान के साथ वाराणसी देश में पांचवें स्थान पर रहा।
प्रदेश में तेज धूप, गर्मी और लू ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। ज्यादातर जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है और शुष्क पछुआ हवाएं भी अपना असर दिखा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन और इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 28 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं जिससे तापमान में 3-5 डिग्री की कमी आने से राहत मिल सकती है।  आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुष्क मौसम के साथ प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंचने या पार होने के आसार बने हुए हैं। एक दिन पहले शुक्रवार को प्रयागराज में तापमान 45 डिग्री पार कर गया था। शनिवार को बांदा में अप्रैल माह का अब तक का सबसे अधिक तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले भी बांदा में ही अप्रैल 2022 में इतना ही तापमान दर्ज किया गया था।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ, आगरा, शाहजहांपुर, जालौन, बरेली मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, हरदोई, बाराबंकी, अमेठी, बलिया, वाराणसी, गाज़ीपुर व प्रयागराज में उष्ण लहर (लू) की स्थितियां परिलक्षित हुईं। ऐसी परिस्थितियों में आगामी दो दिनों के दौरान कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के दृष्टिगत प्रदेश में 27 अप्रैल तक उष्ण लहर (लू) की स्थितियां ऐसे ही जारी रहेंगी। 

इसके साथ प्रदेश में कहीं-कहीं उष्ण रात्रि होने की भी संभावना है। इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से वर्षा का दौर शुरू होने के आसार हैं। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ सकता है। इसके उत्तरोत्तर वृद्धि के साथ मई की शुरुआत तक जारी रहने की संभावना है। इसके दृष्टिगत तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट के कारण 28 अप्रैल से लू की स्थितियों में सुधार होने के आसार हैं। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में भी 26-27 अप्रैल के दौरान कहीं-कहीं लू की स्थितियां बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोनभद्र में सुबह साढ़े सात बजे ही कलेक्ट्रेट पहुंचकर नए डीएम ने लिया चार्ज, VIDEO

25 Apr 2026

यूपी बोर्ड परिणाम: नोएडा के खिलाड़ियों ने खेल संग पढ़ाई में भी मारी बाजी

पंचायती राजमंत्री ने पीड़ित परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का दिया चेक, VIDEO

25 Apr 2026

एडीजी पीयूष मोर्डिया ने कहा- अराजकतत्वों के किसी भ्रामक सूचना पर न दें ध्यान, VIDEO

25 Apr 2026

पहली में 1241 और दूसरी पाली में 1223 अभ्यर्थी अनुपस्थित, VIDEO

25 Apr 2026
विज्ञापन

Ujjain News: संन्यास पर उठे सवालों पर बोलीं हर्षानंद गिरी, कहा- आरोप साबित हो तो संपत्ति त्याग दूंगी

25 Apr 2026

अलीगढ़ के रेलवे रोड पर 15 फीट गहरे गड्ढे में ढाय खिसकने से मजदूर की मौत, सीसीटीवी वीडियो में देखिए

25 Apr 2026
विज्ञापन

Meerut: कच्चे तेल की दुकान में लगी भीषण आग, धमाके के साथ दुकान के बाहर तक फैली आग

25 Apr 2026

फरीदाबाद: औद्योगिक प्रदर्शनी के लिए तैयारियां तेज, अभी से ही लगने लगे स्टॉल

25 Apr 2026

दिल्ली दुष्कर्म व हत्या केस: आरोपी राहुल मीणा के घर से जुड़े चौंकाने वाले सच सामने आए, देखें रिपोर्ट

25 Apr 2026

Meerut: रोडवेज़ बस ने बाइक सवार को कुचला, हालत गंभीर

25 Apr 2026

Meerut: "पश्चिम बंगाल में सामने आएगा अच्छा परिणाम, एनडीए फ्रंट पर", बोले जयंत चौधरी

25 Apr 2026

दिल्ली: आईपीएल खिलाड़ी को महज 11 मिनट में पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान

25 Apr 2026

राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल महोत्सव स्थगित, फरीदाबाद के गांव गड़खेड़ा में होना था आयोजन

25 Apr 2026

मेरा गांव मेरी शान: बरोदा गांव में ग्रामीणों की खराब पानी से बिगड़ रही सेहत, जर्जर डिग्गी और टूटी पाइपलाइन

25 Apr 2026

नोएडा में एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति सामान्य, गैस एजेंसियों ने दी राहत भरी खबर

25 Apr 2026

अरुण जेटली स्टेडियम में मैच का क्रेज: सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन, उमड़ा दर्शकों का सैलाब

25 Apr 2026

पांच घंटे तक राजस्व के पांच सदस्यीय टीम ने की नापी, मकान स्वामियों की अटकी रही सांसें; VIDEO

25 Apr 2026

बच्चों और अभिभावकों के बीच स्वस्थ संवाद होना जरूरी, VIDEO

25 Apr 2026

बेटी की शादी से पहले उजड़ गया घर, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; VIDEO

25 Apr 2026

लखनऊ: इकाना स्टेडियम में मैच रविवार को, दोनों टीमों ने जमकर बहाया पसीना

25 Apr 2026

होमगार्ड भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान के ज्यादा, गणित के कम पूछे गए प्रश्न

25 Apr 2026

गुरुग्राम: सदर बाजार में शौचालय की बदहाल सफाई, महिलाओं को हो रही परेशानी

25 Apr 2026

आप पार्टी ने सस्ता शेयर खरीद महंगा बेचा, यह सभी ट्रेडर: प्रताप सिंह बाजवा, नेता प्रतिपक्ष

25 Apr 2026

कानपुर: बिल्हौर में रात-रात भर लाइन लगाने को मजबूर ग्रामीण, आपूर्ति न होने से बढ़ी परेशानी

25 Apr 2026

गुरुग्राम: आरटीई दाखिले में तकनीकी दिक्कत, अभिभावकों की बढ़ी चिंता

25 Apr 2026

रेवाड़ी: युवती से जुड़े मामले पर महिला आयोग सख्त, कहा- मेरे मन में जो सवाल, उसका पुलिस से मांगा जवाब

25 Apr 2026

कानपुर: नया शिवली रोड पर शुरू हुआ डामरीकरण, धूल और गड्ढों से राहत

25 Apr 2026

होमगार्ड बनने के लिए अभ्यर्थियों में दिखा जोश, पहले दिन 73 फीसदी ने दी परीक्षा; VIDEO

25 Apr 2026

Meerut: ईकड़ी में रालोद की एकता रैली, जयंत चौधरी ने संगठन मजबूती और भाईचारे पर दिया जोर

25 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed