{"_id":"671cf1d06c3627f621092380","slug":"video-16-routes-made-by-noida-depot-for-diwali-special-buses","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दिवाली स्पेशल बसों के लिए बनाए गए 16 रूट, इन पर दौड़ेंगी 161 बसें; नोएडा डिपो की खास तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दिवाली स्पेशल बसों के लिए बनाए गए 16 रूट, इन पर दौड़ेंगी 161 बसें; नोएडा डिपो की खास तैयारी
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 07:12 PM IST
Link Copied
दिवाली स्पेशल बसों के संचालन के लिए नोएडा डिपो की ओर से 16 रूट बनाए गए हैं। इन सभी रूटों पर 161 बसों का संचालन होगा। विभाग की ओर से बीते वर्ष को ध्यान में रखते हुए इस बार सबसे अधिक तीन रूटों पर अधिक फोकस किया जा रहा है। प्रबंधन के अनुसार अलीगढ़, आगरा और मेरठ रूट पर अधिक फोकस किया जा रहा है। इन रूटों पर बसों के संचालन को ध्यान में रखते हुए सबसे अधिक फेरे लगाए जाएंगे।
अहम है कि 29 अक्तूबर से दिवाली स्पेशल बसों का संचालन शुरू हो जाएगा जो कि 10 नवंबर तक नॉनस्टाप रहेगा। आपको बता दें कि नोएडा डिपो पर सबसे अधिक तीन रूटों पर भीड़ देखने को मिलती है। इन तीनों ही रूटों पर अतिरिक्त बसों को लगा दिया गया है। वहीं, इसके अलावा लखनऊ और कासगंज के लिए भी बसों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है।
अधिकारियों का कहना है कि इन रूटों के लिए बुकिंग की ऑनलाइन सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है। बता दें कि नोएडा डिपो से आमतौर पर रोजाना 35 हजार यात्री सफर करते हैं। लेकिन त्योहारों के समय यह संख्या बढ़कर 50 हजार के भी पार चली जाती है। ऐसे में यात्रियों की संख्या को बढ़ता देख प्रबंधन की ओर से बसों को अतिरिक्त फेरों के लिए लगा दिया जाता है। वहीं इस बार नोएडा डिपो के बेड़े से 19 बसों के बाहर होने के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। लेकिन डिपो प्रबंधन का दावा है कि इसकी व्यवस्था कर ली गई ह, यात्रियों को किसी परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा।
डिपो एआरएम एसएन पांडेय बताते हैं कि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए खास ध्यान रखा जा रहा है। सभी बसों की मेनटेनेंस का काम भी कर लिया गया है। यही नहीं यात्रियों की सुविधा के लिए सभी बसों में हेल्पलाइन नंबर लगाए गए हैं और डिपो में दो हेल्प काउंटर भी बनाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।