{"_id":"67519724e02197a8030c371a","slug":"video-anger-among-greater-noida-lawyers-over-arrest-of-farmers","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : किसानों की गिरफ्तारी पर ग्रेटर नोएडा के वकीलों में गुस्सा, प्रशासन को दी ये बड़ी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : किसानों की गिरफ्तारी पर ग्रेटर नोएडा के वकीलों में गुस्सा, प्रशासन को दी ये बड़ी चेतावनी
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 05:35 PM IST
ग्रेटर नोएडा में किसानों के समर्थन में गुरुवार को जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन ने डीएम मनीष कुमार वर्मा को मिलकर ज्ञापन सौंपा। बार के अध्यक्ष उमेश भाटी देवटा का कहना है कि प्राधिकरण किसानों की मांगों को नजरअंदाज कर दमनकारी नीतियों का सहारा लिया जा रहा है। किसानों को जेल भेजने की घटना ने अधिवक्ता समाज को आक्रोशित किया है। यह आंदोलन संवैधानिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की आजादी के तहत है। अधिवक्ता समाज इस अन्याय के खिलाफ मजबूती से किसानों के साथ खड़ा है। जरूरत पड़ी तो परिसर में ताला बंदी करेंगे। वहीं सचिव धीरेंद्र भाटी का कहना है कि अधिवक्ता समाज ने प्रशासन और प्राधिकरण को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर किसानों की मांगों को जल्द से जल्द नहीं माना गया, तो बार एसोसिएशन इसके खिलाफ बड़ा कदम उठाने पर मजबूर होगा। डीएम और पुलिस आयुक्त से अपील की गई कि वह किसानों की मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करें और उनके साथ हो रहे अन्याय को रोके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।