{"_id":"69916614db9d3a66bc00ecc5","slug":"video-devotees-performed-jalabhishek-at-vishweshwar-shiva-temple-in-noida-on-mahashivratri-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा नोएडा: विश्वेश्वर शिव मंदिर में दिखी आस्था की अद्भुत झलक, भक्तों की भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा नोएडा: विश्वेश्वर शिव मंदिर में दिखी आस्था की अद्भुत झलक, भक्तों की भारी भीड़
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर भंगेल स्थित विश्वेश्वर शिव मंदिर में सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा और मंदिर परिसर में भक्ति, उत्साह व श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। दूर-दूर से आए श्रद्धालु अपने परिवार के साथ भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे। भक्त दूध, बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं, वहीं कई श्रद्धालु रुद्राभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना कर रहे हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा व व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। महाशिवरात्रि पर आस्था का यह दृश्य पूरे शहर को आध्यात्मिक रंग में रंगता नजर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।