{"_id":"6a759ac587a46b90450aec84","slug":"video-e-rickshaw-packed-with-women-overturns-in-jewar-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बारिश बनी जानलेवा!: गड्ढे में महिलाओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, देवदूत बने राहगीर; सामने आया VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश बनी जानलेवा!: गड्ढे में महिलाओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, देवदूत बने राहगीर; सामने आया VIDEO
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:13 PM IST
Link Copied
यमुना सिटी क्षेत्र में टूटी सड़के और गड्ढे बारिश के दौरान हादसों का कारण बन रहे हैं। बारिश के दौरान शुक्रवार को जेवर के खुर्जा पुल की सर्विस रोड पर गहरे गड्ढे में हुए जलभराव के कारण महिलाओं से भरा एक ई रिक्शा पलट गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। खुर्जा पुल की सर्विस रोड पर इन दिनों सड़क का बुरा हाल है और टूटी-फूटी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इलाके के लोगों का आरोप है कि लगातार अधिकारियों से संपर्क करने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है जो हादसों का कारण बन रहा है। शुक्रवार को भी बारिश के दौरान यही हुआ और महिलाओं से भरा एक ई रिक्शा जो इस रोड से गुजर रहा था वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि आसपास के लोगों ने सजगता दिखाते हुए सभी महिलाओं और उसमें सवारी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इलाके के लोगों का कहना है कि जल्दी ही अगर इस रोड का मरम्मत कार्य न कराया गया तो क्षेत्रीय लोग अब आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।