{"_id":"675acefe9606ebd3e007b6d1","slug":"video-gautam-buddha-nagar-mp-said-india-is-competing-with-world-in-field-of-science","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गौतमबुद्ध नगर के सांसद बोले- विज्ञान के क्षेत्र में विश्व को टक्कर दे रहा भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गौतमबुद्ध नगर के सांसद बोले- विज्ञान के क्षेत्र में विश्व को टक्कर दे रहा भारत
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 05:24 PM IST
Link Copied
नोएडा सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा ने विश्व में विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ते भारत के प्रभुत्व और लगाता विज्ञान के साथ साथ प्रोद्योगिकी, परमाणु उर्जा से लेकर अंतरिक्ष में भी भारत सरकार के बढ़ते दबदबे के बारे में बताया। सांसद बोले कि आज देश सीएसआईआर, डीएसटी,जैव प्रौद्योगिकी, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग की कई योजनाओं से अब लगातार देश विकास कर रहा है। जैसे एरोमा मिशन, स्वच्छता में योगदान, स्वदेशी ई-ट्रैक्टर और हाइड्रोजन ईंधन सेल बस तैयार होना, अंतरिक्ष क्षेत्र में चंद्रयान 3, पीएसएलवी भारत लगातार इन क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होने कहा कि कैसे पर्यावरण को बचाया जा सके और उसे संरक्षित करने के साथ साथ प्रदूषण को कम कर सकें इसके लिए सरकार कई प्रयास कर रही है, जो कि लगातार सफल भी हो रहे हैं। हालांकि इसे और सफल बनाने के लिए हमारी समाज के अपील है कि वह भी जागरूक हों। इसके साथ ही उन्होने कहा कि अब देश दूसरे देशों के बजाय अपने देश पर ज्यादा विश्वास कर रहा है। लोग अब अपने देश में बने उत्पादों को पसंद कर रहे हैं। साथ ही सरकार भी उसी ओर काम कर उत्पादों को और भी ज्यादा गुुणवत्ता पूर्ण बनाने के लिए कार्य कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।