{"_id":"675eea39ab2196a9f6067b60","slug":"video-karate-belt-grading-exam-conducted-at-st-marys-school","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सेंट मैरी स्कूल में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन, 300 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सेंट मैरी स्कूल में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन, 300 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 08:09 PM IST
उत्तर प्रदेश शितोरियु कराटे एसोसिएशन की ओर से रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंट मैरी स्कूल में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सेंट मैरी स्कूल में आयोजित कराटे परीक्षा में विवान गुप्ता, विदित जैन, इकजोत कौर, आरव सेठी, सना आनंद, इप्सिता प्रसाद, अर्जुन, अश्विथा ने ब्लैक बेल्ट हासिल की।
श्रेष्ठ, पवित, मानिक ने दूसरे केवाईयू से प्रथम केवाईयू में अपग्रेड किया। दस खिलाड़ियों को तीसरे केवाईयू में पदोन्नत किया गया। 80 को ग्रीन बेल्ट, 40 को ब्राउन बेल्ट, 90 खिलाड़ियों को ऑरेंज बेल्ट से पदोन्नत किया गया। मुख्य अतिथि एसोसिएशन के अध्यक्ष बृज मोहन खन्ना, टेक्निकल निदेशक कन्हैया कुमार, उपाध्यक्ष रवि कुमार, टेक्निकल चेयरमेन राजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा गुप्ता ने विजेताओं को बेल्ट देकर सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।