{"_id":"671f5bd5b0379f81ff0a85cf","slug":"video-lot-of-excitement-about-diwali-dandiya-and-somewhere-there-is-rajasthani-dance","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नोएडा में दीवावली को लेकर आयोजनों की धूम, कही डांडिया तो कही हो रहा है राजस्थानी नृत्य, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नोएडा में दीवावली को लेकर आयोजनों की धूम, कही डांडिया तो कही हो रहा है राजस्थानी नृत्य, देखें वीडियो
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:09 PM IST
Link Copied
नोएडा में राजस्थान कल्याण परिषद द्वारा दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम सामुदायिक केंद्र सेक्टर 19 नोएडा में बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम दीप-सज्जायुक्त रंगोली प्रतियोगिता के साथ प्रारंभ हुआ तथा सभी कलाकारों ने बहुत सुंदर सुंदर रंगोली बनाई ।रंगोली में प्रथम स्थान अवनी माहेश्वरी और द्वितीय महिमा जायसवाल को मिला।
दीपावली मिलांबकार्यक्रम के संयोजक दिनेश माहेश्वरीजी और मनमोहन रामावतजी रहे ।दीप प्रज्वलन, गणेश वन्दना के बाद राजस्थानी गीतों का कार्यक्रम हुआ । जिसमें कई कलाकारों ने बहुत सुंदर राजस्थानी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया और सभी का मन मोह लिया । इसके बाद राजस्थान को जानों प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें राजस्थान के बारे में सदस्य परिवारों से प्रश्नों के उत्तर मंच पर बुलाकर किये गायबऔर सही उतर पर पुरस्कार भी दिए गए।
उसके बाद में पारुल माहेश्वरी द्वारा डांडिया का बहुत सुंदर संयोजन किया गया । जिसमें महिला पुरुष सदस्यो ने हिस्सा लिया और बहुत ही शानदार डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया।
संस्था के अध्यक्ष जुगल किशोर भारती ने बताया कि इस कार्यक्रम की विषय वस्तु खास तौर से राजस्थानी परंपरा राजस्थानी गीत राजस्थानी संस्कृति और राजस्थान के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए रखी गई। कार्यक्रम की सभी सदस्यों बहुत सराहना की गई।संस्था की सभी पूर्व अध्यक्ष जी पी केडिया, आ.पी. सोनी, महेंद्र शाह, जी सी माहेश्वरी अंजनी सर्राफ, विजय सोनी, अनिल अग्रवाल, अरविंद सोनी, आर.सी बजाज पवन शर्मा, के. सी गुप्ता, एन के मालपानी, जीवन जैन के साथ-साथ संस्था के पैटर्न मेंबर आर के पुरोहित, संस्था के महासचिव निशु गुप्ता, कोषाध्यक्ष निर्मल भुतोङिया, राजेश खंडेलवाल, राजीव गुप्ता, विक्रम अग्रवाल, रंजू माथुर, सरिता गुप्ता, रंजना सोनी, राजेंद्र गोयल, अरुण अग्रवाल, विनय सोनी, राम रतन शर्मा मौजूद रहे। वही सेक्टर 11 में महिलाएं डांडिया नृत्य पर झूमी तो सेक्टर-55,सेक्टर 122 सेक्टर-21 समेत कई सेक्टर सोसाइटी में दीपावली के आयोजन धूम धाम से मनाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।