{"_id":"69baa48e06dea56e3403aa9e","slug":"video-people-express-joy-as-letters-for-registry-are-issued-in-greater-noida-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में रजिस्ट्री के लिए पत्र जारी होने पर लोगों ने जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में रजिस्ट्री के लिए पत्र जारी होने पर लोगों ने जताई खुशी
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:41 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित देविका गोल्ड होम्स सोसाइटी में प्राधिकरण की ओर से रजिस्ट्री के लिए पत्र जारी होने पर लोगों ने खुशी जाहिर की है। नेफोमा के मुख्य सलाहकार दीपक दूबे ने बताया कि वास्तव में छह वर्षों के संघर्ष के उपरांत आज हम लोग अपने घर के मालिक बनेंगे। नेफ़ोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने कहा कि रजिस्ट्री की समस्याओं से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हजारों फ्लैट खरीदार जूझ रहे हैं। देविका गोल्ड में रजिस्ट्री का प्रारंभ होना उम्मीद की किरण बनी है। उन्होंने बताया कि सबसे अच्छी बात यह रही कि रजिस्ट्री के लिए प्राधिकरण ने एक वर्ष का समय दिया है, जिसमें रजिस्ट्री पर कोई अतिरिक्त फाइन नहीं लगेगा, एक वर्ष उपरांत प्रतिदिन के हिसाब से फाइन लगेगा जो फ्लैट के एरिया के हिसाब से होगा। आनंद सिंह ने कहा कि असली होली अब मनाई जाएगी है। प्रवीन सिंह ने कहा कि लोग बहुत मानसिक दबाव में थे वास्तविक जीत तो आज हुई है और इससे हम लोगों का भविष्य सुरक्षित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।