{"_id":"6995a240a4a8e8d8710c90df","slug":"video-police-commissioner-inspected-arrangements-for-cm-public-meeting-in-rabupura-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुना सिटी: पुलिस कमिश्नर ने रबूपुरा में परखी सीएम की जनसभा की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना सिटी: पुलिस कमिश्नर ने रबूपुरा में परखी सीएम की जनसभा की व्यवस्था
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 04:58 PM IST
Link Copied
यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टर-28 में होने वाली मुख्यमंत्री योगी की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह बुधवार को रबूपुरा पहुंची।
उन्होंने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और सीएम के हैलीकॉप्टर के लिए बनाए जा रहे हैलीपैड की सुरक्षा व्यवस्था भी जांची। उनके साथ अन्य पुलिस अधिकारी भी रबूपुरा में मौजूद रहे और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 फरवरी को यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टर-28 में सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम में शामिल होंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।
इस कार्यक्रम में सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। जनसभा में लगभग पांच हजार लोगों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह यहां के सुरक्षा इंतजामों को जांचने के लिए रबूपुरा पहुंची थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।