{"_id":"67a896c2fc2855cb8d0a1d19","slug":"video-ram-katha-organized-at-ramlila-ground-in-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नोएडा के रामलीला मैदान में राम कथा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नोएडा के रामलीला मैदान में राम कथा का आयोजन
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 05:21 PM IST
Link Copied
नोएडा सेक्टर 12 ए स्थित रामलीला मैदान में श्री जी की रसोई के सहायतार्थ राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आठवें दिन शनिवार को हनुमान कथा का वर्णन किया गया। इसमें कथावाचक विजय कौशल महाराज ने लंका से हनुमान का वापस आना, भगवान राम को माता सीता की स्थिति से अवगत कराने का प्रसंग सुनाया। साथ ही जब मंदोदरी ने रावण को कहती है कि सीता तुमारी नहीं है, आपकी मति मारी गई है। इसमें कथा के बीच में जैसे ही रघुवर की सिया हर लाये रे मति मारी गयी रे भरतार... को सुनाया तो भक्त भावविभोर हो गए। इसके बाद भगवान राम का सभी साथियों को लंका चलने का निर्देश देना, राम सेतु का निर्माण करना, लंका पर चढ़ाई, मेघनाथ लक्ष्मण युद्ध, हनुमान का संजीवनी बूटी लाने का मार्मिक वर्णन किया गया। अंत में महाराज ने बताया कि आज के समय में हमको संत के पास बैठना चाहिए उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए। बताया कि संत वह नहीं जिसके नाम के आगे संत लगा हो। जब हमको किसी के साथ बैठकर शांति मिले, अच्छे विचार आएं, शुभ कर्म करने की प्रेरणा मिले वही असली संत है।
महाराज ने रामेश्वरम की स्थापना के प्रसंग पर कहा कि भगवान शिव भगवान राम दोनों एक ही हैं..जो एक को पूजता है दूसरे से द्वेष रखता है उसकी पूजा सफल नहीं होती है जैसे लंकेश रावण था जो शिव को मानता था और भगवान राम से द्वेष रखता था। रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की कथा के समय समस्त पंडाल शिवमय हो गया और भक्त खुशी से नाचने लगे। इस मौके पर मंगलमय परिवार नोएडा के प्रमुख महेश गुप्ता, कैप्टन विकास गुप्ता, जीसी शर्मा, राजेश दत्ता, तरूण राज, ब्रिजेश तायल, दिनेश गोयल, सुरेश गुप्ता, अजय मित्तल, संजय गुप्ता, मुकेश तायल, मानसी गोयल और देश के अलग-अलग जगह से आये भक्तों को महाराज का स्वागत के लिए अमंत्रित किया। मीडिया प्रभारी मुकुल वाजपेयी ने बताया कि रविवार को कथा के अंतिम दिन रावण वध होगा और भगवान राम का राज्याभिषेक होगा। रविवार को कथा सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।