Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Sanitation workers' protest demanding salary hikes and permanent employment continues for the fourth day.
{"_id":"6a48d630b31bb8f6300b6c5e","slug":"video-sanitation-workers-protest-demanding-salary-hikes-and-permanent-employment-continues-for-the-fourth-day-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: वेतन वृद्धि और स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मियों का धरना चौथे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: वेतन वृद्धि और स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मियों का धरना चौथे दिन भी जारी
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 03:15 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कार्यरत सफाई कर्मियों का अपनी मांगों को लेकर 1 जुलाई से चल रहा धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे कर्मियों ने कहा कि उन्हें मिलने वाली वार्षिक वेतन वृद्धि पिछले 18 महीनों से नहीं बढ़ाई गई है और 1 जनवरी से अब तक वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
सफाई कर्मियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में खाने-पीने की चीजों, पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़े हैं, लेकिन उनकी आय बढ़ाने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनका आरोप है कि प्राधिकरण में कार्यरत अन्य कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई, जबकि सफाई कर्मियों को यह कहकर छोड़ दिया गया कि शासन की ओर से कोई आदेश नहीं आया है।
धरनारत कर्मियों ने बताया कि उनमें से कई कर्मचारी पिछले 25 से 30 वर्षों से प्राधिकरण में काम कर रहे हैं, लेकिन आज तक किसी को स्थायी नहीं किया गया है और सभी कर्मचारी ठेका व्यवस्था के तहत काम करने को मजबूर हैं।
सफाई कर्मियों ने कहा कि चार दिन से धरना चल रहा है, लेकिन अभी तक प्राधिकरण का कोई वरिष्ठ अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने नहीं पहुंचा है। केवल छोटे स्तर के अधिकारियों से बातचीत हुई है और अब तक किसी समाधान का आश्वासन नहीं मिला है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी सीईओ या एसीईओ से बैठक नहीं होगी, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
धरने के चौथे दिन कांग्रेस पार्टी के गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष भी धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को संसद तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा और उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।