सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   temples in Greater Noida witness huge rush of devotees On Makar Sankranti

Makar Sankranti 2026: ग्रेटर नोएडा में मकर संक्रांति पर मंदिरों में उमड़ी आस्था, श्रद्धालुओं की लगी भीड़

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 07:01 PM IST
temples in Greater Noida witness huge rush of devotees On Makar Sankranti
मकर संक्रांति का पर्व बुधवार को शहर को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इसके साथ ही सभी मांगलिक कार्य भी शुरू हो गए। इस अवसर पर पूरे शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही, जिन्होंने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। शहर के विभिन्न सेक्टर, सोसाइटी और गांव इलाकों में स्थित मंदिरों में सैकड़ों भक्त पहुंचे। लोगों ने स्नान-पूजन के बाद भगवान को खिचड़ी का भोग अर्पित किया। इस पारंपरिक रिवाज ने सभी के चेहरों पर प्रसन्नता और उत्साह भर दिया। वहीं, शहर में बृहस्पतिवार को भी जगह-जगह मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी वितरित की जाएगी। ग्रेटर नोएडा के बीटा, अल्फा, गामा, ईटा, जीटा, पाई, चाईफाई, पी-3, ओमेगा, ओमीक्रॉन, डेल्टा आदि सेक्टर और शहर की विभिन्न सोसाइटियों में बने मंदिर समेत गांव के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। कई मंदिरों और सामाजिक संगठनों द्वारा भक्तों और जरूरतमंदों के लिए खिचड़ी का वितरण भी किया गया। यह परंपरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि शहर में भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूत करती है। इस अवसर पर बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी ने उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिससे त्योहार का माहौल और भी मनोहारी बन गया। वहीं, कई क्षेत्रों में लोग आपसी मेल-जोल और मिठाई वितरण के माध्यम से पर्व की खुशी बांटते नजर आए। बृहस्पतिवार को भी शहर में जगह-जगह खिचड़ी का वितरित की जाएगी। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा-1 स्थित महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ (गुरुकुल) में मकर संक्रांति पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के बाद प्रसाद के रूप में खिचड़ी का भंडारा वितरित किया गया। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन-3 स्थित श्री नंदेश्वर महादेव मंदिर पर उत्तराखंड परिवार ओमीक्रॉन-3 की ओर से उत्तरायण मक्रणी संक्रांति पर्व पर पांच कुंडी हवन, पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला, बच्चों व बुजुर्गों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। संरक्षक व आचार्य पंडित मूर्तिराम आनंदवर्द्धन नौटियाल ने बताया कि घर हुए भूखे व्यक्ति को भोजन कराना, गाय को रोटी देना, चींटियों को आटा डालना, कुत्ते को रोटी देना, समाज व देश की सेवा यज्ञ हो जाता है। समिति के अध्यक्ष मनोज असवाल का कहना है कि उत्तराखंडवासी उत्तराखंड से ग्रेटर नोएडा में आकर रह रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उत्तराखंड की संस्कृति से अवगत कराना है। ग्रेटर नोएडा में बीते चार वर्षों से मकर संक्रांति पर्व मनाया जा रहा हैं। जयपाल डंगवाल, विनोद चंद्र जोशी, बृजमोहन नेगी, विजेंद्र सिंह बिष्ट, भोपाल सिंह रौतेला, तिरपन सिंह राणा, रजनी अस्वल, राधा देवी नौटियाल, नीमा चौहान, मंजू राणा, शांति देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

राजा का तालाब: खब्बल हार में बेसहारा पशुओं के साथ मनाया लोहड़ी पर्व

14 Jan 2026

VIDEO: 26 सेकंड में मोबाइल चोरी...सीसीटीवी में कैद हुई युवक की करतूत, देखें वीडियो

14 Jan 2026

VIDEO: जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर

14 Jan 2026

Baghpat: वेटरन्स डे पर बड़ौत में पूर्व सैनिकों की रैली, सैनिक स्कूल व अग्निवीर भर्ती की मांग

14 Jan 2026

Una: कविता ने चीड़ की पत्तियों से परंपरागत वस्तुएं निर्मित कर मजबूत की आर्थिकी

14 Jan 2026
विज्ञापन

शिमला: सेना प्रशिक्षण कमान में मनााया 10वां सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस

14 Jan 2026

नारनौल में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले ड्राइवरो ने वेतन नहीं मिलने पर की हड़ताल, आश्वासन के बाद फिर लोटे काम पर

विज्ञापन

लुधियाना में आए दिन बम की मिलने वाली खबरों से वकील भाईचारे में रोष

14 Jan 2026

कानपुर: सीवर लाइन बिछाने के लिए जाजमऊ चुंगी-वाजिदपुर मार्ग बंद

14 Jan 2026

कानपुर: मकर संक्रांति पर चकेरी में श्रद्धा का सैलाब, हरजिंदर नगर में खिचड़ी वितरण के लिए उमड़े लोग

14 Jan 2026

कानपुर: सीओडी से पीएसी मार्ग हुआ जर्जर, टूटी सड़क और गड्ढों के बीच हिचकोले खा रहे वाहन

14 Jan 2026

कानपुर: पीएसी पुल के नीचे कूड़े का साम्राज्य: सड़ांध से राहगीर बेहाल, सीढ़ियों तक फैला गंदगी का ढेर

14 Jan 2026

मकर संक्रांति पर मेडिकल काॅलेज नाहन में रोटरी क्लब ने किया फल वितरण

14 Jan 2026

सरकार की धक्केशाही को लेकर अकाली दल बादल के वरिष्ठ नेता गुलजार सिंह रनिके क्या बोले

14 Jan 2026

Meerut: सोनू कश्यप हत्याकांड में गिरफ्तारी की मांग, सपा समर्थकों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

14 Jan 2026

Saharanpur: कपसाड़ व ज्वालागढ़ जा रहे भीम आर्मी अध्यक्ष मंजीत सिंह को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

14 Jan 2026

Video : बीच सड़क पर वाहन खडे़ कर रहे बच्चों के परिजन, सड़क पर लग रहा जाम

14 Jan 2026

Lakhimpur Kheri: प्रवीण तोगड़िया बोले- समाज के लिए धार्मिक संस्कारों को अपनाना जरूरी

14 Jan 2026

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से ठिठुरा सोनीपत, न्यूनतम तापमान 1.4°C

हरिद्वार में लगातार बढ़ता जा रहा ठंड का प्रकोप

14 Jan 2026

Shahjahanpur News: मकान पर पड़े छप्पर में लगी आग, पशुओं को बचाने में झुलसा किसान

14 Jan 2026

VIDEO: जलालपुर के मंगुराडिला गांव में कुत्ते का हमला, कई लोग घायल

14 Jan 2026

Video: रक्षा बल पूर्व सैनिक दिवस समारोह...केन्द्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने वेटरन सैनिकों को सम्मानित किया

14 Jan 2026

Bareilly: बहेड़ी पुलिस ने मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

14 Jan 2026

कानपुर: कान्हा गौशाला में विधि-विधान से हुई सत्यनारायण पूजा, हवन-पूजन कर गो-सेवा का लिया संकल्प

14 Jan 2026

फतेहपुर में किसान की गला रेतकर निर्मम हत्या; 50 फीट तक घसीटकर अरहर के खेत में फेंका शव

14 Jan 2026

गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने की पत्रकारवार्ता

14 Jan 2026

सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ का शुभारंभ

14 Jan 2026

Meerut: सीसीएसयू में रोटरी मंडल ने नव संवत्सर उत्सव का आयोजन, अंतर विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता

14 Jan 2026

Amrtisar: माघी पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब में उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed