Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
VIDEO : Traffic police tightened its grip on speeding vehicles on Yamuna Expressway with the help of speed radar camera
{"_id":"672c7a9c74ed028e570b37f0","slug":"video-traffic-police-tightened-its-grip-on-speeding-vehicles-on-yamuna-expressway-with-the-help-of-speed-radar-camera","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर स्पीड रडार कैमरे से यातायात पुलिस ने कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर स्पीड रडार कैमरे से यातायात पुलिस ने कसा शिकंजा
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:00 PM IST
Link Copied
यमुना एक्सप्रेस-वे पर यातायात पुलिस की ओर से जागरुकता माह के अंतर्गत स्पीड राडार कैमरों का इस्तेमाल कर तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा स्पीड राडार कैमरा से वाहनों की रफ्तार मापी गई और ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए। जागरुकता माह के दौरान यातायात पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर लगाए गए यमुना एक्सप्रेस वे पर स्पीड राडार कैमरों की मदद से गति सीमा का उल्लंघन करने वाले चालकों पर नजर रखी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्पीड राडार कैमरों के जरिए वाहन की स्पीड सीधे रिकार्ड होती है और चालान की प्रक्रिया स्वचालित रूप से हो जाती है। इस अभियान का उद्देश्य एक्सप्रेस-वे पर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाना है। पुलिस ने इस दौरान वाहन चालकों से अपील की कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग का महत्व समझें। जागरुकता माह में पुलिस का यह कदम तेज गति के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है, जिससे यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर को सुरक्षित बनाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।